Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: KIRTI
साहब! हम SIR का काम करें या ऑफिस पहुंचे? सैलरी रुकने पर CDO के पास पहुंचे कर्मचारी
@लोक निर्माण विभाग के 40 कर्मचारियों का जनवरी का वेतन रोका गया। @एसआइआर अभियान में व्यस्तता के कारण ई-ऑफिस पर काम नहीं कर पाए। @कर्मचारियों ने वेतन जारी करने और ई-ऑफिस से छूट की मांग की।
18 Feb 2026, 08:33 AM 4022 - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut एसआइआर अभियान में बीएलओ तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ड्यूटी कर रहे लोक निर्माण विभाग के कुल 40 लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों तथा अभियंताओं का जनवरी महीने का वेतन रोक दिया गया है। इसके विरोध में प्रभावित कर्मचारी मंगलवार को सीडीओ कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या प्रभारी सीडीओ को बताई।

उन्होंने कहा कि हम बीएलओ की ड्यूटी में रात दिन जुटे हैं। इन हालात में आफिस जाकर ई-आफिस पर काम कैसे करें। ई-आफिस पर काम न करने के कारण ही उनका वेतन रोक दिया गया है। उन्होंने वेतन दिलाने तथा एसआइआर अभियान तक ई-आफिस पर काम की बाध्यता से मुक्त करने की मांग की।

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड, निर्माण खंड व अन्य कार्यालयों के कुल 40 लिपिक तथा सहायक और अवर अभियंताओं को एसआइआर अभियान में तैनात किया गया है। लिपिकों को बीएलओ बनाया गया है जबकि अभियंताओं को एईआरओ बनाकर नोटिसों की सुनवाई का काम दिया गया है।
मंगलवार को बड़ी संख्या में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी सीडीओ कार्यालय पहुंचे। वहां वे कार्यवाहक सीडीओ परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सुनील कुमार सिंह से मिले।

लिखित प्रार्थनापत्र देकर उन्होंने बताया कि एसआइआर अभियान के दौरान वर्तमान में उनके द्वारा मतदाताओं को नोटिस प्राप्त कराने, नोटिस प्राप्त कराते समय मतदाता के साथ बीएलओ एप के माध्यम से पोर्टल पर फोटो खींचकर अपलोड करने, संशोधन के लिए मतदाता द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड करने, नए मतदाताओं के आवेदन प्राप्त करने समेत तमाम कार्य किए जा रहे हैं।

समयबद्ध कार्यक्रम होने के कारण उन्हें रात दिन दौड़ना पड़ रहा है। वहीं कार्यालय में ई-आफिस पर लागिन करके कार्यालय का काम न करने के कारण उनका सभी 40 लोगों का जनवरी महीने का वेतन रोक दिया गया है। बताया कि एईआरओ के रूप में नोटिसों की सुनवाई कर रहे अभियंताओं का वेतन भी रोका गया है। उन्होंने वेतन भुगतान कराने की मांग की।

कार्यवाहक सीडीओ सुनील कुमार सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्या सीडीओ को अवगत कराकर मदद कराएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे महीने में समय निकालकर यदि वे एक दो बार ई-आफिस पर लागिन कर देंगे तो उनका वेतन रुकने की स्थिति नहीं आएगी। शिकायत करने वालों में अमरीश कुमार, चमन कुमार संतोषी, राहुल, जितेंद्र, कुलदीप, गौरव, कुलवंत, विनीत, गुरमीत शामिल रहे।
ADVERTISEMENT Sponsored
Ad
Open

More News

thumb
छोटी फिल्मों को दर्शक नहीं मिल रहे, अभिनेता आदर्श गौरव ने जताई निराशा और उम्मीद
February 27, 2026
thumb
जेएनयू में छात्र प्रदर्शन ने पकड़ा जोर, मार्च को लेकर पुलिस और विद्यार्थियों में टकराव हुआ
February 27, 2026
thumb
शराब नीति मामले में राहत मिलने पर अरविंद केजरीवाल भावुक, आरोपों को बताया पूरी तरह निराधार
February 27, 2026
thumb
तीन मोर्चों पर बढ़ा दबाव, पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर की चुनौतियां हुईं गंभीर
February 27, 2026
thumb
होली 2026 पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव, प्रेमानंद महाराज ने बताए सावधानी और उपाय
February 27, 2026
thumb
झारखंड नगर निकाय चुनाव परिणाम तय करेंगे शहरी राजनीति में किस दल का प्रभाव बढ़ेगा
February 27, 2026
thumb
सर्जरी के दौरान दर्द से जूझीं टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़, सफल ऑपरेशन के बाद धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहीं
February 27, 2026
thumb
टी20 विश्व कप के बीच क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, परिवार में शोक
February 27, 2026
thumb
अग्रिम जमानत पर फैसला अहम, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज
February 27, 2026
thumb
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर हिंसक संघर्ष तेज, हवाई हमलों और जवाबी कार्रवाई से हालात गंभीर बने
February 27, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Open