Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
@ARUN MISHRA
IAS में रचाई तीसरी शादी
आईएएस अवि प्रसाद ने रचाई तीसरी शादी, पहली दो पत्नियां हैं कलेक्टर, जानिए किनसे रचाया तीसरा विवाह
17 Feb 2026, 02:41 PM Bihar - Patna
Reporter : Arun Mishra
Patna अवि प्रसाद 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के निवासी हैं। यूपीएससी 2014 परीक्षा में उन्होंने 13वीं रैंक हासिल की थी।

चर्चित आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो पूर्व पत्नियों से तलाक के बाद उन्होंने 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से विवाह किया है। बताया जा रहा है कि 11 फरवरी 2026 को कूनो स्थित एमपीटी के एक होटल में दोनों ने पारिवारिक माहौल में सात फेरे लिए। समारोह को निजी रखा गया, जिसमें सिर्फ करीबी परिजन और चुनिंदा लोग शामिल हुए। मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस की तीसरी शादी अब चर्चा का विषय बना हुआ है।



अवि प्रसाद 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के निवासी हैं। यूपीएससी 2014 परीक्षा में उन्होंने 13वीं रैंक हासिल की थी। इससे पहले वे आरबीआई में भी कार्यरत रह चुके हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ के रूप में काम कर चुके अवि प्रसाद वर्तमान में मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद पर पदस्थ हैं।



कलेक्टर रहते हुए उन्होंने कई नवाचार किए। कटनी में पदस्थापना के दौरान कुपोषण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया, वहीं बड़नगर (उज्जैन) में आठ महीने के कार्यकाल में 1100 दिव्यांगजनों को नि:शुल्क मेडिक्लेम पॉलिसी का लाभ दिलाकर अलग पहचान बनाई।



उनकी पहली शादी 2014 बैच की आईएएस अधिकारी रिजु बाफना से हुई थी, जो वर्तमान में शाजापुर कलेक्टर हैं। हालांकि आपसी सहमति से दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से विवाह किया, जो मूल रूप से आंध्र प्रदेश संवर्ग की थीं। विवाह के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश कैडर ले लिया था। चार साल बाद यह रिश्ता भी समाप्त हो गया। मिशा सिंह फिलहाल रतलाम कलेक्टर हैं।



अब अवि प्रसाद ने 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से विवाह किया है। अंकिता अशोकनगर की निवासी हैं और वर्तमान में मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता रविंद्र सिंह धाकरे सेवानिवृत्त फूड ऑफिसर रहे हैं। अंकिता भी प्रदेश के कई जिलों में एसडीएम के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। तीसरी शादी के बाद अवि प्रसाद एक बार फिर सार्वजनिक चर्चा का केंद्र बन गए हैं। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।
ADVERTISEMENT Sponsored
Ad
Open

More News

thumb
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर हिंसक संघर्ष तेज, हवाई हमलों और जवाबी कार्रवाई से हालात गंभीर बने
February 27, 2026
thumb
अग्रिम जमानत पर फैसला अहम, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज
February 27, 2026
thumb
पूर्व मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने डीएमके का दामन थामा, चुनाव से पहले सियासत गरमाई तमिलनाडु में
February 27, 2026
thumb
दिल्ली में आयुष्मान योजना का विस्तार, दिव्यांग और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा मुफ्त इलाज लाभ
February 27, 2026
thumb
बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी पर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कटौती करेगा तेलंगाना प्रशासन जल्द
February 27, 2026
thumb
शादी के बाद पहली बार साथ दिखेंगे रश्मिका और विजय, नई फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता
February 27, 2026
thumb
संभल में रंग एकादशी जुलूस और जुम्मे नमाज को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की
February 27, 2026
thumb
संजू सैमसन की बल्लेबाजी पर उठे सवाल, गावस्कर ने लगातार एक जैसी गलती बताई वजह
February 27, 2026
thumb
लखनऊ में खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी, नकली मसाले और खोया जब्त कर कार्रवाई
February 27, 2026
thumb
अफगान संघर्ष के बीच पाकिस्तानी लड़ाकू विमान गिराने के दावों पर सोशल मीडिया में चर्चा तेज
February 27, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Open