Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
BREAKING NEWS
प्रेम प्रसंग के चलते गई एक और जान
प्रेमिका का रिश्ता तय होने से तनाव में आए युवक ने फांसी लगाकर दी जान, युवती की मां ने शादी से कर दिया था
17 Feb 2026, 02:06 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लखीपुरा में प्रेमिका का रिश्ता तय होने से तनाव में आए युवक ने मंगलवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को मर्चरी भेज दिया l इसके बाद पुलिस मृतक के मोबाइल को अपने साथ ले गई और मामले की जांच में जुट गई।

लखीपुरा गली नंबर 23 निवासी जावेद पावरलूम चलाता है। पावरलूम के ऊपर ही जावेद अपने परिवार के साथ रहता है। स्वजन के अनुसार रात में जावेद का 20 वर्षीय सावेज व उसका भाई सुएब पावरलूम मशीन चला रहे थे। सुबह चार बजे सुएब ऊपर जाकर सो गया था l पांच बजे के करीब जावेद नीचे आया तो उसने देखा की सावेज चुन्नी के दुपट्टे के फंदे पर लटका हुआ है। इसके बाद स्वजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को मर्चरी भेज दिया। स्वजन के अनुसार सावेज एक युवती से प्रेम करता था। कुछ दिनों पहले दोनों के स्वजन के बीच सावेज व युवती की शादी के लिए आपस में बातचीत हुई थी, लेकिन युवती की मां ने शादी से इन्कार कर दिया था। उन्होंने बेटी का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया था। ईद के बाद युवती की शादी होना तय हुआ था, तब से सावेज तनाव में चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने सावेज के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है l थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि मोबाइल की काल डिटेल खंगाली जा रही है। इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी
ADVERTISEMENT Sponsored
Ad
Open

More News

thumb
शादी के बाद पहली बार साथ दिखेंगे रश्मिका और विजय, नई फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता
February 27, 2026
thumb
अग्रिम जमानत पर फैसला अहम, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज
February 27, 2026
thumb
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर हिंसक संघर्ष तेज, हवाई हमलों और जवाबी कार्रवाई से हालात गंभीर बने
February 27, 2026
thumb
बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी पर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कटौती करेगा तेलंगाना प्रशासन जल्द
February 27, 2026
thumb
पूर्व मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने डीएमके का दामन थामा, चुनाव से पहले सियासत गरमाई तमिलनाडु में
February 27, 2026
thumb
दिल्ली में आयुष्मान योजना का विस्तार, दिव्यांग और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा मुफ्त इलाज लाभ
February 27, 2026
thumb
लखनऊ में खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी, नकली मसाले और खोया जब्त कर कार्रवाई
February 27, 2026
thumb
संभल में रंग एकादशी जुलूस और जुम्मे नमाज को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की
February 27, 2026
thumb
संजू सैमसन की बल्लेबाजी पर उठे सवाल, गावस्कर ने लगातार एक जैसी गलती बताई वजह
February 27, 2026
thumb
अफगानिस्तान को कड़ी चेतावनी पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संघर्ष तेज होने संकेत दिए
February 27, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Advertisement Open